| उपलब्धियां - हरियाणा जनहित कांग्रेस |
हरियाणा जनहित कांग्रेस (बी एल )ने अपने गठन के मात्र दो वर्षों के अंतराल में ,तीन महत्वपूर्ण चुनावों में भाग लेते हुए आशातीत सफलता प्राप्त करके,प्रदेश के राजनैतिक पटल पर अपनी सक्षम एवं सशक्त उपस्थिति दर्ज करायी है I
अपने गठन के तुरंत बाद ,पार्टी ने विधानसभा उपचुनावों में भाग लेते हुए तीन में से एक सीट पर भारी बहुमत से विजय प्राप्त की ,जबकि दूसरी सीट पर बहुत कम मतान्तर से द्वितीय स्थान प्राप्त किया I इस चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस के बाद ,हजकाँ को ही सबसे अधिक मत प्राप्त हुए I यह विजय इस मायने में भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि, इसने पार्टी के गठन के औचित्य को सही ठहराते हुए इस पर जनसमर्थन की औपचारिक मुहर भी लगा दी I
बीते लोकसभा चुनावों में जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को छोड़ कर,अन्य सभी पार्टियाँ अपना खाता खोलने में भी असफल रहीं,हरियाणा जनहित कांग्रेस (बी एल) ने,सरकारी साधनों से संपन्न कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए एक सीट पर भारी जनसमर्थन से विजय प्राप्त की I यह विजय इस बात का साक्ष्य थी कि हरियाणा जनहित कांग्रेस का जनाधार एवं लोगों में उसके नेतृत्व चौ. कुलदीप बिश्नोई जी के प्रति आस्था उत्तरोतर बढ़ रही थी I इस चुनाव में,पार्टी गठन के मात्र डेढ वर्षों के अंतराल में, दस प्रतिशत मत प्राप्त करके पार्टी ने चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त करने की उपलब्धि भी प्राप्त की I
हाल में ही संपन्न विधानसभा चुनावों में भी,जन अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए हजकाँ ने छः सीटों पर विजय प्राप्त की I इस चुनाव में, पार्टी अध्यक्ष चौ. कुलदीप बिश्नोई जी एवं पार्टी संरक्षक चौ.भजन लाल जी की जनसभाओं में उमड़ी,लाखों लोगों की भीड़ ,हरियाणा जनहित कांग्रेस के प्रति लोगों के बढते हुए विश्वास एवं प्रेम का प्रमाण थी I
पार्टी संरक्षक चौ.भजन लाल जी के मार्गदर्शन ,चौ. कुलदीप बिश्नोई जी के ऊर्जावान एवं प्रेरक नेतृत्व ,जनता के आशीर्वाद व सहयोग तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से, हरियाणा जनहित कांग्रेस (बी एल) की उत्तरोतर सफलता का क्रम अनवरत जारी है I |
|
| Copyright @ 2010 HJC, All right reserved. |
Powered By: Aislin Consultancy Services Pvt. Ltd. |
|
|